Delhi News: लिव इन पार्टनर ने कर दी महिला की हत्या, पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR
दिल्ली में लिव इन पार्टनर ने 40 साल की महिला की हत्या कर दी। पीड़िता परिवार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलकात की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद बी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल में धरना खत्म कर दिया है। मंगलवार दोपहर वह वहां से निकल गईं। दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां से मिलने की इजाजत न मिलने से वे काफी नाराज हैं। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने दिल्ली में ही एक परिवार से मुलाकात की है। परिवार का आरोप है कि उनकी 42 साल की बेटी लिव इन में रहता थी। उसका लिव इन पार्टनर बेल्ट से मारता था। लिव इन पार्टनर ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।
अभी एक परिवार से मिली। इनका आरोप है कि इनकी 42 साल की बेटी को उसका लिव इन पार्टनर बेल्ट से मारता था और उसने उनका मर्डर कर दिया है। कल मामला रिपोर्ट हुआ पर अभी तक दिल्ली पुलिस ने FIR नहीं की है। हम पुलिस को नोटिस इशू कर रहें है। तुरंत FIR और अरेस्ट होना चाहिए! pic.twitter.com/xHqoGqezXK
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 22, 2023विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत सोमवार को थाने में की थी। शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं, इस मामले में स्वाति मालीवाल ने कहा कि हम नोटिस इशू कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर होनी चाहिए और उसके गिरफ्तार किया जाना चाहिए।