दशहरा: बुराई पर अच्छाई की जीत, पीएम मोदी ने किया रावण दहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में दिल्ली का दशहरा एक अलग रंग लेकर आता है। दिल्ली में लालकिला मैदान के लव-कुश रामलीला में प्रधानमंत्री पहुंच गए हैं। इनके साथ राष्ट्रपति कोविंद भी रामलील में पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी ने राम-लक्ष्मण का तिलक किया। दिल्ली के अलावा बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रावण दहन किया गया। बहुत से जगहों पर देर रात को रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान तमाम गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। समारोह में पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतीकात्मक तीर छोड़कर रावण का अंत कर दिया। इसी के साथ ही बुराई के प्रतीक रावण का पुतला जल उठा।
#WATCH: President Kovind & PM Modi at Dussehra celebrations in Delhi https://t.co/InQNdFOy4Q
— ANI (@ANI) October 19, 2018विज्ञापन
इसके अलावा देशभर जगह-जगह मेला लगाया गया है। सभी राज्यों में धूमधाम से रावण दहन किया जा रहा है। आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को टि्वटर पर एक वीडियो शेयर कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। जहां उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया था।
राष्ट्रपति ने किया संबोधित
राष्ट्रपति ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन पूरे मानव समाज के लिए एक संदेश है। इसमें राम-केवट मिलन या फिर सबरी के बेर खाना एक ऐसा उदाहरण है जो समाज को आज भी सद्भाव का संदेश देता हैं।
उन्होंने कहा कि देश के सामने कई प्रकार की चुनौतियां है। इसका निरावरण धैर्य और साहस के साथ करने की जरूरत है। भगवान राम ने प्रकृति के सामंजस्य के साथ लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी। आइए हम सब मिलकर रावण के पुतले के साथ अपना अहंकार, आतंकवाद और अन्य बुराइयों का भी दहन करें।
राम रावण युद्ध का दृश्य चल रहा है। थोड़ी ही देर में रावण के पुतले पर तीर मारा जाएगा। इसके बाद अब रावण के पुतला का दहन होगा।
President Ram Nath Kovind and Prime Minister Narendra Modi at Luv-Kush Ramlila, at Delhi's Lal Qila Maidan. pic.twitter.com/ybxRekeLBi
— ANI (@ANI) October 19, 2018
इस दशहरे पर पंजाब में धूम मची हुई है। लुधियाना में जगह-जगह मेला लगा हुआ है। मेले में जमकर आतिशबाजी की जा रही है। मेले के कारण शहर में जगह-जगह जाम लगा हुआ है।
Dussehra celebrations underway in Punjab's Ludhiana. #Vijayadashmi pic.twitter.com/JiTjjzlZyt
— ANI (@ANI) October 19, 2018
210-feet-tall effigy of Ravan burnt in Panchkula on #Dussehra . #Haryana pic.twitter.com/yTIP7wqsmj
— ANI (@ANI) October 19, 2018