{"_id":"5ba6a6f1867a557ec074bbe8","slug":"list-of-12-land-masses-will-be-ready-for-gangster-act-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 भूमाफिया की सूची तैयार, लगेगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 भूमाफिया की सूची तैयार, लगेगा गैंगस्टर एक्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी में बिना अनुमति निर्माण करने वाले ज्यादातर भूमाफिया दूसरे जिलों या राज्यों के रहने वाले हैं। प्रशासन ने शाहबेरी में अन्य लोगों के नाम 10 से ज्यादा रजिस्ट्री करने वाले 12 भूमाफिया की सूची तैयार की है। इनमें से 7 बाहरी जिले या राज्य के हैं। प्रशासन इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
बाहर से आए लोगों के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में घर की खासी मांग है। इसी का फायदा भूमाफिया उठा रहे हैं। वर्ष 2011 में शाहबेरी गांव का अधिग्रहण रद्द होने के बाद वहां भी भूमाफिया सक्रिय हो गए। ये 12 से 20 लाख रुपये में लोगों को फ्लैट बेच रहे हैं।
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से काफी पास होने के कारण लोगों ने शाहबेरी में बनी अवैध इमारतों में फ्लैट खरीदे। 17 जुलाई की रात दो बहुमंजिला इमारतें गिरने के हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने गांव के कुल 17 भूमाफिया की सूची तैयार की थी।
विज्ञापन
इनमें से 12 ने अलग-अलग लोगों को 10 से अधिक रजिस्ट्री कर रखी हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर भूमाफिया बाहरी जिले या राज्य के रहने वाले हैं। यहां आकर उन्होंने जमीन खरीदी और बहुमंजिला इमारत बनाकर फ्लैट बेचने में जुट गए।
खसरा नंबर 5 के भूमाफिया भी शामिल
शाहबेरी में खसरा नंबर 5 पर बनी दो बहुमंजिला इमारत गिरी थीं। इस खसरा नंबर पर अवैध निर्माण करने वाले भी गंगा शंकर द्विवेदी और सलीमुद्दीन के नाम भी प्रशासन की सूची में शामिल हैं। प्राधिकरण की तरफ से दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
दस से अधिक रजिस्ट्री करने वाले भूमाफिया
नाम पता कुल रजिस्ट्री
मान प्रॉपर्टी नई दिल्ली 54
लीजा इंफ्रास्ट्रक्चर बृजपुरी, दिल्ली 47
राधिका ग्रीन्स गौतमबुद्ध नगर 29
अर्श प्रॉपर्टी गढ़मुक्तेश्वर 26
लोकेशन इंफ्राटेक गाजियाबाद 21
सलीमुद्दीन मेरठ 18
एक्टिव इक्यूपमेंट गाजियाबाद 18
गंगा शंकर द्विवेदी गौतमबुद्ध नगर 18
मुद्गल होम्स गाजियाबाद 17
एमएनजी डेवलपर गौतमबुद्ध नगर 15
साईं दृष्टि होम्स गौतमबुद्ध नगर 13
आरडीबी होम्स गौतमबुद्ध नगर 12
दस से अधिक रजिस्ट्री करने वाले भूमाफिया
नाम पता कुल रजिस्ट्री
मान प्रॉपर्टी नई दिल्ली 54
लीजा इंफ्रास्ट्रक्चर बृजपुरी, दिल्ली 47
राधिका ग्रीन्स गौतमबुद्ध नगर 29
अर्श प्रॉपर्टी गढ़मुक्तेश्वर 26
लोकेशन इंफ्राटेक गाजियाबाद 21
सलीमुद्दीन मेरठ 18
एक्टिव इक्यूपमेंट गाजियाबाद 18
गंगा शंकर द्विवेदी गौतमबुद्ध नगर 18
मुद्गल होम्स गाजियाबाद 17
एमएनजी डेवलपर गौतमबुद्ध नगर 15
साईं दृष्टि होम्स गौतमबुद्ध नगर 13
आरडीबी होम्स गौतमबुद्ध नगर 12