{"_id":"69401fd2d0e11eb1dd050e9d","slug":"liquor-smuggler-who-evaded-arrest-for-two-years-arrested-from-haryana-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-116290-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो साल से गिरफ्तारी से बच रहा शराब तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो साल से गिरफ्तारी से बच रहा शराब तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। रानीबाग थाना पुलिस ने दो साल से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे एक शराब तस्कर को खरखौदा हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बवाना थाने में मामला दर्ज था। अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं होने पर उसे भगोड़ा करार दिया गया था।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि जिले के सभी थानों और यूनिट को भगोड़ा घोषित बदमाशों की धर पकड़ के निर्देश दिए गए हैं। ई-प्रिजन और आईसीजेएस एप्लीकेशन के जरिये अजय नाम के एक भगोड़ा बदमाश की पहचान की गई। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच शुरू की। 13 दिसंबर को पुलिस टीम को शराब तस्कर अजय के खरखौदा में मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि अजय को बवाना थाना पुलिस ने 2019 में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से निकलने के बाद वह फरार हो गया। अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं होने पर 2023 में रोहिणी अदालत ने इस मामले में उसे भगोड़ा करार दिया। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन छापे मारने के दौरान वह भाग जाता था। पुलिस ने बताया कि अजय सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ कर रही है।