{"_id":"5c10560bbdec22417f7a0125","slug":"liquor-shops-open-in-slums-but-water-does-not-reach-said-manoj-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गियों में शराब के ठेके खुले, लेकिन पानी नहीं पहुंचाः मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गियों में शराब के ठेके खुले, लेकिन पानी नहीं पहुंचाः मनोज तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी तिमारपुर झुग्गी बस्ती इंदिरा कैंप में प्रवास के बाद मंगलवार की सुबह बस्ती में रहने वाले लोगों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्हें केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों से भी बस्ती वालों को अवगत कराया। तिवारी ने प्रवास के दौरान बूथ प्रमुखों को भी सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
समस्या सुनने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। बस्ती की अन्य समस्याओं के निदान के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर समाधान का भरोसा बस्ती के लोगों को दिलाया। बस्ती के निवासियों से मिलने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि झुग्गियां से राजनीति शुरू करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब आम आदमी को ही भूल गए है।
विज्ञापन
दुर्भाग्य की बात है कि साढे़ तीन साल बाद भी सरकार ने झुग्गी बस्तियों में पीने का पानी देने में सरकार नाकामयाब रही है। शराब के ठेके तो खुले, लेकिन पानी नहीं पहुंची। बिजली के बिल माफ करने वाले मुख्यमंत्री बिजली आपूर्ति की समस्या का निदान नहीं ढूंढ पाए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय का सपना तभी साकार होगा जब ऐसी बस्तियों में रहने वाले लोग देश की विकास की धारा के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन