फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor mafia Kamal Singh absconded for second time from custody of Bihar Police

Delhi: बिहार पुलिस की कस्टडी से दोबारा फरार हुआ शराब माफिया कमल सिंह, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 04:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jun 2022 04:38 AM IST
सार

बिहार का बड़ा शराब माफिया कमल सिंह एक बार फिर बिहार पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शराब माफिया कमल सिंह को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंपा था। इससे पूर्व कमल 9 अप्रैल 2022 को पटना में बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
Liquor mafia Kamal Singh absconded for second time from custody of Bihar Police
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार का बड़ा शराब माफिया कमल सिंह एक बार फिर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। 10 जून को ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद कमल सिंह को 11 जून को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया था। चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के थाने के बाहर कार में बिठाते समय कमल बिहार पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। बिहार पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

विज्ञापन


बिहार पुलिस ने मामले की सूचना दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दी। इससे पूर्व कमल 9 अप्रैल 2022 को पटना में बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। कमल के खिलाफ हरियाणा से बिहार में बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करने के सात से अधिक मामले दर्ज हैं। बिहार से हवाला के जरिये रकम को हरियाणा भेजा जाता था।
विज्ञापन

 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कमल को गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस को सूचना दे दी थी। पटना के थाने पीर बहोर से पुलिस की एक टीम दिल्ली आ गई थी। टीम का नेतृत्व एसआई अमरेंद्र कुमार कर रहे थे। इनके साथ सिपाही संजय व होमगार्ड हृदय नारायण यादव थे। 11 जून की शाम करीब 10 बजे अपराध शाखा की टीम ने आरोपी गांव करोंठा, शिवाजी कालोनी, रोहतक, हरियाणा निवासी कमल सिंह को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पुलिस की कार क्राइम ब्रांच दफ्तर की पार्किंग में खड़ी थी। हृदय नारायण ने कमल सिंह का हाथ पकड़ा हुआ था। संजय और हृदय आरोपी कमल को गाड़ी में बिठा ही रहे थे कि अचानक उसने दोनों से धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद वह हाथ छुड़ाकर तीन मूर्ति आवासीय परिसर की ओर भाग गया। दोनों जवानों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। बाद में 12 जून के चाणक्यपुरी थाने में होमगार्ड हृदय नारायण की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया। अपनी शिकायत में पुलिस ने आशंका जताई है कि कमल सिंह को भगाने में उसके सहयोगी ईश्वर सिंह और उसके परिवार का हाथ है। 

कौन है फरार हुआ आरोपी कमल सिंह
कमल सिंह मूलरूप से रोहतक के करोंठा गांव का रहने वाला है। वह शराब का बड़ा तस्कर माना जाता है। बिहार में शराब पर पाबंदी की वजह से वह लगातार ट्रकों में भरकर हरियाणा से बिहार में शराब तस्करी कर रहा है। अप्रैल में बिहार पुलिस ने कमल को शराब तस्करी के आरोप में पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। कमल की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस ने उसके गैंग के लोगों को गिरफ्तार कर शराब की सात हजार पेटियां बरामद की थी। कमल को गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंची। लेकिन आरोपी अपने सहयोगियों की मदद से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा था
बिहार से फरार होने के बाद कमल दिल्ली-एनसीआर में आकर छुप गया था। दिल्ली की अपराध शाखा को जब इसका पता चला तो टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच 10 जून को क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल ने उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को खबर दे दी। बिहार पुलिस की टीम ने कमल को लेने दिल्ली आ गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बिहार पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इस बार भी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed