{"_id":"c0bf739c6984e04e5ead86544176cf0f","slug":"likely-two-new-case-of-polio-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर वापस आया पोलियो, दो नए केस!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर वापस आया पोलियो, दो नए केस!
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को दो पोलियो संभावित (एएफपी-एक्यूट फॉलिक पैरालाइसिस) बच्चों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
इनमें से एक बच्चा अस्पताल ओपीडी में जांच के लिए आया था, जबकि दूसरे बच्चे को चलने-फिरने में काफी दिक्कत आ रही थी। जिस कारण बच्चे को ओल्ड फरीदाबाद केंद्र में भर्ती करवाया गया।
बृहस्पतिवार को एक साथ दो पोलियो संभावित मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी तुरंत डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेटी के पैदा होते ही रोने लगी महिला
विज्ञापन
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गांव काशीपुर निवासी डेढ़ वर्षीय वर्षा को चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, बच्ची की जांच कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार सुबह केंद्र पर लाया गया। बच्ची काफी कमजोर है, इसलिए उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
इसके अलावा बड़खल निवासी पांच वर्षीय पवन सामान्य जांच के लिए ओपीडी में आया था। बच्चे के अभिभावको ने बताया कि कुछ दिन से उसे चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद भी आराम नहीं मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।
डब्ल्यूएचओ अधिकारी डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि दोनो बच्चों की जानकारी मिली है, जिसके बाद पवन की सभी जांच करा घर भेज दिया गया है, जबकि वर्षा को अधिक कमजोरी है। इस कारण वह अभी डॉक्टरों की देख-रेख में है। उसका सैंपल शुक्रवार को लिया जाएगा। जिसके बाद दोनो के सैंपल जांच के लिए मुख्यालय भेजे जाएंगे।