{"_id":"5cb0a835bdec22144a273f13","slug":"light-rain-will-continue-till-the-next-week-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह तक रुक-रुक के जारी रहेगा हल्की बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह तक रुक-रुक के जारी रहेगा हल्की बारिश का दौर
Fri, 12 Apr 2019 08:31 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अगले सप्ताह तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दरअसल अगले सप्ताह तक रुक-रुक के हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 16 अप्रैल व 17 अप्रैल को ओले पडने की संभावना भी जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम के करवट बदलने की शुरुआत शुक्रवार सुबह से ही हो गई। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। कुछ देर बाद कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 000.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि सुबह 9 बजे केबाद धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार के मुकाबले में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वहीं बादल भी गरजेंगे। 14 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान 38 डिग्री केपार पहुंचेगा। वहीं 15 अप्रैल को फिर से बादल छाएंगे और बादल गरजेंगे। 16-17 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है।
साथ ही ओले पडने की भी संभावना है। इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 18 अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने संभावना जताई गई है।