{"_id":"5d23e71f8ebc3e6c9568d371","slug":"light-and-sound-show-not-in-red-fort-only-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकिले में नहीं, ऑनलाइन चल रहा लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकिले में नहीं, ऑनलाइन चल रहा लाइट एंड साउंड शो
Tue, 09 Jul 2019 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
लाल किला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकिले के संरक्षण कार्य के चलते कई हिस्सों को दर्शकों के लिए बंद किया गया है। पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला लाइट एंड साउंड शो भी इसमें शामिल है, लेकिन ऑनलाइन टिकट बिकने का सिलसिला अभी भी जारी है। एएसआई की वेबसाइट पर अपडेट नहीं होने के कारण पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लालकिले में करीब एक साल से लाइट एंड साउंड शो संरक्षण कार्य के तहत बंद है। इसके साथ ही लालकिले में मुमताज महल संग्रहालय और वार मेमोरियल संग्रहालय भी काफी समय से बंद हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेक्शन में लाइट एंड साउंड शो के बंद होने की सूचना अपडेट नहीं है।
इस संबंध में देश और विदेशी पर्यटक एएसआई से शिकायत कर रहे हैं। दिल्ली निवासी आशीष श्रीवास्तव समेत कई पर्यटकों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी शिकायतें बताई हैं। आशीष का कहना है कि उन्होंने एएसआई की वेबसाइट से लालकिले में लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए टिकट बुक की।
विज्ञापन
जब वह परिवार के साथ वहां पहुंचे तो वह बंद था। उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि एएसआई बेशक लालकिले के संरक्षण के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है, लेकिन पर्यटकों को सही सूचना देना उनकी जिम्मेदारी है।
पर्यटक अमन का कहना है कि किसी भी ऐतिहासिक स्थल को देखने से पहले वहां की सुविधाओं के बारे में जानते हैं। एएसआई की वेबसाइट पर जानकारी गलत होने के कारण लोग लाइट एंड साउंड शो देखने के लालकिले पहुंचते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करके भी उन्हें कुछ नहीं मिलता।
एएसआई अधिकारियों का कहना है कि यदि जानकारी अपडेट नहीं है तो बहुत जल्द कराई जाएगी। पर्यटकों को हुई परेशानी के लिए विभाग द्वारा खेद जताया गया है।