फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Life threat to groom side in up cvillage 

गांव में बरात लाए तो लाशें बिछा दूंगा... धमकी के बाद फैली सनसनी 

Sun, 09 Feb 2020 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
Life threat to groom side in up cvillage 
demo pic

अगर गांव में बरात आई तो लाशें बिछा दूंगा। सनी देओल की फिल्म के इस डायलॉग के साथ दूल्हा पक्ष को धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन बाद शादी होनी है, लेकिन अज्ञात नंबर से मिल रही धमकी से वह दहशत में हैं। शनिवार को दूल्हे के पिता ने मसूरी थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग शनिवार को थाने पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि उनके बेटे की शादी हापुड़ के धौलाना क्षेत्र निवासी युवती से तय हुई है। दो सप्ताह बाद बरात जानी है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि बेटे की शादी कर रहे हो, मुबारक हो लेकिन एक बात याद रखना, गांव में बरात आई तो लाशें बिछेंगी लाशें। इसके बाद युवक ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। धमकी भरी कॉल आने से पूरा परिवार सदमे में आ गया। धीरे-धीरे यह बात रिश्तेदारी में फैल गई।
विज्ञापन


मैंने लड़की से कोर्ट मैरिज की है
दूल्हे के पिता का कहना है कि कॉल करने वाले युवक ने उन्हें फिर से फोन किया। उसने कहा कि वह लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है। एक लड़की की दो शादियां नहीं हो सकतीं हैं, लिहाजा बरात लाने की भूल मत करना। अगर ऐसा किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। बेटे की होने वाली दुल्हन से कोर्ट मैरिज की बात सुनकर वर पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष से बातचीत के बाद दी तहरीर
धमकी मिलने के बाद दूल्हा पक्ष ने सारा घटनाक्रम बताया तो दुल्हन पक्ष के भी होश उड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मंथन शुरू हो गया। दुल्हन से पूछताछ की गई तो उसने किसी युवक से संपर्क में न होने की बात कही। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष से यह भी पूछा कि पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी उनका जानकार निकला तो उनका क्या रिस्पांस रहेगा। इस पर दुल्हन केपरिजनों ने कहा कि आरोपी उनका सगा रिश्तेदार भी निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई में कोई आपत्ति नहीं है।

शादी के दस्तावेज नहीं दिखा रहा आरोपी
दूल्हा पक्ष का कहना है कि आरोपी सिर्फ कॉल करता है। अगर वह कॉल करते हैं तो आरोपी डिस्कनेक्ट कर देता है। दूल्हे के परिजनों का कहना है कि उन्होंने आरोपी से कई बार शादी के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं दिखा रहा है। वह सिर्फ बरात न लाने की की धमकी दे रहा है।


रिश्ता तुड़वाने की साजिश तो नहीं
धमकी को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष का मानना है कि रंजिश के तहत कोई व्यक्ति रिश्ता तुड़वाना चाहता है। थाने पहुंचे दूल्हा पक्ष ने बताया कि आरोपी ने दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी। उन्हें डर है कि बरात ले जाने पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो जाए। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगवा दिया है। आईडी निकलवाकर आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed