{"_id":"62def02bb1286d284273741a","slug":"lieutenant-governor-vinay-kumar-saxena-took-stock-of-current-situation-of-monkey-pox","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox: LG ने स्थिति का लिया जायजा, लक्षण दिखने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरपोर्ट से भेजा जाएगा LNJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkeypox: LG ने स्थिति का लिया जायजा, लक्षण दिखने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरपोर्ट से भेजा जाएगा LNJP
Tue, 26 Jul 2022 02:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:48 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी से निर्धारित रोकथाम और उपचार प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को मंकीपॉक्स के मौजूदा हालात का जायजा लिया। सोमवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों ने उपराज्यपाल को इसकी तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने उपराज्यपाल को बताया कि 31 वर्षीय पुरुष में मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे इलाज के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है। मरीज को भर्ती के दौरान तेज बुखार के साथ उसके शरीर पर फफोले जैसे निशान दिखाई दे रहे थे। लेकिन मौजूदा समय मरीज को बुखार नहीं है। लेकिन शरीर पर अभी भी फफोले मौजूद हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इसे आइसोलेट वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
एलएनजेपी में बनाया गया मंकीपॉक्स के लिए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में मंकीपॉक्स के लिए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें ऑक्सीजन, दवाएं, अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों की सुविधा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर एलएनजेपी में भर्ती किया जाएगा। किसी भी यात्री को तेज बुखार, पीठ दर्द या जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर यहीं भर्ती किया जाएगा। शुरुआत में इस आइसोलेशन वॉर्ड में कुल छह बेड लगाए गए थे लेकिन अब इनकी संख्या 20 कर दी गई है।
विज्ञापन
जांच के लिए पुणे भेजे जाएंगे संदिग्ध मरीजों के नमूने
संदिग्ध मरीजों के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजे जाएंगे, जबकि जिला प्रशासन परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन करेगा और ऐसे संदिग्ध मरीजों के संपर्क का पता लगाएगा।
उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द मंकीपॉक्स से बचाव के सभी उपायों को सुनिश्चित करने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली वासियों से अपील की है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी से निर्धारित रोकथाम और उपचार प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है।