फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG wrote letter to delhi Police Commissioner After attack on Saif Ali Khan

Delhi: अवैध बांग्लादेशियों को शरण देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, उपराज्यपाल ने पुलिस आयुक्त को दिए निर्देश

Mon, 20 Jan 2025 07:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों को शरण देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
LG wrote letter to delhi Police Commissioner After attack on Saif Ali Khan
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों को शरण देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं। एलजी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिए। इसके बाद उपराज्यपाल के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि एलजी ने बॉलीवुड अभिनेता से जुड़ी गंभीर आपराधिक घटना का संज्ञान लिया। इसमें एक बांग्लादेशी नागरिक घर में घुसने और आपराधिक हमले में शामिल था। आरोपी एक रेस्तरां में काम कर रहा था। इस घटना को देखते हुए एलजी ने माना कि दिल्ली में आपराधिक, अवैध गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों की संलिप्तता हो सकती है। एलजी ने माना कि इसके पीछे संगठित सिंडिकेट और निहित स्वार्थी समूह होता है। यह अक्सर ऐसे अप्रवासियों को बसाने में मदद करते हैं। उनका आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड सहित दूसरे फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते हैं और उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए एलजी ने निर्देश दिया कि ऐसे घुसपैठियों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान मिशन मोड पर चलाया जाए। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, शॉपकीपर एसोसिएशन सहित अन्य से मिलकर ऐसे लोगों को रोका जाए। जो भी नियोक्ता बिना पूर्ववृत्त सत्यापन के ऐसे अवैध अप्रवासियों को रोजगार, आवास या आश्रय प्रदान कर रहे हैं, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई भी शुरू जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed