फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Sandhu strict against MCD regarding cleanliness and encroachment

Delhi NCR News: एलजी संधू सफाई और अतिक्रमण को लेकर एमसीडी के खिलाफ सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण, रोड सफाई मशीनें बढ़ाने और बाजारों से कब्जे हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अनधिकृत कॉलोनियों, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत और शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट मांगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग और नागरिक सेवाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एमसीडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि काम तय समय में पूरा हो, देरी बर्दाश्त नहीं होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलनी चाहिए। दिल्ली के उपराज्यपाल ने एमसीडी के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एमसीडी आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एलजी ने कहा कि राजधानी में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर बनाने में एमसीडी की सबसे बड़ी भूमिका है, इसलिए कामकाज में तेजी, जवाबदेही और जनता केंद्र में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली का सपना तभी पूरा होगा जब शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत हो, बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलें और नागरिक सेवाएं असरदार हों। बैठक में कई अहम योजनाओं और चल रहे कामों की प्रगति पर चर्चा हुई।

सफाई मशीनें बढ़ाने के निर्देश : एलजी ने पुराने कूड़े के पहाड़ खत्म करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों की बेहतर सफाई के लिए मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों (एमआरएसएम) की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने बाजारों, फुटपाथों और सार्वजनिक जगहों से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जुर्माना वसूली भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि दोबारा कब्जा न हो।
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नाकाफी : उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को जमीन पर लागू करने, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त डस्टबिन लगाने और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। बड़े बाजारों में पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जाम कम हो और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिले। एलजी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की देखरेख समय पर होनी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके। उन्होंने जीरो वेस्ट कॉलोनी अभियान को सभी जोनों में बढ़ाने और श्मशान घाटों के आधुनिकीकरण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की शिकायतें ध्यान से सुनी जाएं : जन शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता बताते हुए एलजी ने कहा कि एलजी लिसनिंग पोस्ट समेत अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों का तेज निपटारा होना चाहिए। उन्होंने पीएम-उदय योजना के तहत अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की तैयारियों की भी समीक्षा की और पात्र लोगों को सुविधा देने के निर्देश दिए। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए हर जोन में डॉग शेल्टर होम बनाने पर भी जोर दिया। एलजी ने अधिकारियों से कहा कि वे जमीनी स्थिति पर नजर रखें, लगातार मॉनिटरिंग करें और तय समय सीमा में काम पूरा करें। उन्होंने साफ किया कि लापरवाही और देरी पर शून्य सहनशीलता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article