फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिसोदिया को विदेश दौरे से बुलाने पर भड़के सत्येंद्र जैन, LG को दिया दो-टूक जवाब

Sat, 17 Sep 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
lg orders manish sisodia to immediately return from finland, else the tour will be declared illegal
satyendar jain - फोटो : ani

दिल्ली एलजी नजीब जंग के फैक्स भेजकर डिप्टी सीएम सिसोदिया को फिनलैंड दौरे से वापस बुलाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उनपर पलटवार किया है। सत्येंद्र जैन और कपिल मिश्रा दिल्ली की समस्याओं को लेकर आज एलजी से मिले और उसके बाद पत्रकारों से बात की। सत्येंद्र जैन ने कहा कि एलजी को मनीष सिसो‌दिया को बुलाने की क्या जरूरत है जब मैं काम ना करूं तो सीएम या डिप्टी सीएम को बुलाएं। वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि अब दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक शनिवार और ‌रविवार को भी खुलेंगे तो एलजी से भी गुजारिश है कि वो भी अपना दफ्तर शनिवार और रविवार भी खोलें और काम करें।

lg orders manish sisodia to immediately return from finland, else the tour will be declared illegal
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से हाहाकार के बीच उपराज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को विदेश दौरा रद्द कर तुरंत लौटने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल कार्यालय ने फैक्स के जरिये उप मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी।

सरकार के मंत्री विदेश व देश के दौरे करने में लगे हैं

lg orders manish sisodia to immediately return from finland, else the tour will be declared illegal
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला

साथ ही कहा कि जल्द नहीं लौटने पर दौरा अवैध घोषित होगा। उपराज्यपाल कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल फिनलैंड के दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lg orders manish sisodia to immediately return from finland, else the tour will be declared illegal
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला

वह शिक्षा विभाग की ओर से वहां गए हैं। बताया जा रहा है कि वह वहां की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल करने गए हैं। इस बीच शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के विदेश दौरे के कुछ फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसमें उन्हें विदेश में सैर-सपाटा करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
lg orders manish sisodia to immediately return from finland, else the tour will be declared illegal
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला

इधर, चिकनगुनिया से त्राहि-त्राहि कर रही दिल्ली में महत्वपूर्ण मंत्रियों के दिल्ली से बाहर होने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को भगोड़ा दिवस मनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed