{"_id":"57da83e84f1c1b3c3dd47f6d","slug":"in-mewat-dalits-are-being-harassed-even-after-69-years-of-independence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दबंगों की हवस ने ऐसा फैलाया खौफ कि इस गांव में अब नहीं बची कोई बहू-बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की हवस ने ऐसा फैलाया खौफ कि इस गांव में अब नहीं बची कोई बहू-बेटी
डर के मारे गुसलखाने में छिपी बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार को एससी-एसटी आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह के मेवात दौरे के दौरान दलित उत्पीड़न की जो तस्वीरें उभरकर सामने आई, उन्होंने सभी का दिल दहला दिया। वहां मौजूद लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या वास्तव में मेवात में ऐसा हो रहा हैं।
2 of 8
dalit village
- फोटो : अमर उजाला
आपसी भाईचारे के लिए मशहूर मेवात की फिजां को आखिरकार क्या हुआ कि अब वहां इन शब्दों की कोई अहमियत नहीं रह गई हैं। नीमखेड़ा के पीड़ित दलित परिवार ने अपनी व्यथा बताई कि किस प्रकार उनकी जवान लड़कियों को गांव के दंबंग लोग जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाते हैं और आवाज उठाने पर अत्याचार करते हैं।
3 of 8
dalit village
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने मीड़िया की उपस्थित में आयोग के सामने कहा कि उन्होंने अपनी जवान लड़कियों को गांव से बाहर अपनी रिश्तेदारियों में भेज दिया हैं ताकि उनकी इज्जत सुरक्षित रह सके। यहां से दंबंगों पर पीड़ित परिवार की एक लड़की को अगवा करने का आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बाहर नहीं आऊंगी, नहीं तो मार देंगे: पुन्हाना में 1 सितंबर को शहर के बीचों-बीच से अगवा की गई एक दलित लड़की की दादी आज भी सदमे में हैं और घर की छत पर बने गुसलखाना(शौचालय) में पड़ी रहती हैं। न तो कुछ खाती हैं और न ही किसी से मिलती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
dalit village
- फोटो : अमर उजाला
पहले दो जवान पोतों की अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मौत और अब परिवार के सामने ही हथियार के बल पर पोती का अपहरण करने का सदमा इस कदर बैठा हुआ हैं कि उसे अपने और पराए की कोई पहचान नहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।