फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG orders deployment of officers to monitor police patrolling during festivals in Delhi.

पहरेदारों की पहरेदारी: दिल्ली में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग, सादे कपड़ों में घूमेंगे अधिकारी; LG का है आदेश

Tue, 24 Sep 2024 06:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

दिल्ली में अब पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ेगी। उपराज्यपाल ने शुरू हो रहे त्योहारों को लेकर आदेश दिया है। अपराध की रोकथाम के लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
LG orders deployment of officers to monitor police patrolling during festivals in Delhi.
दिल्ली में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सादे कपड़ों में पहरेदारों की निगरानी होगी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सादे कपड़ों में घूम-धूम कर ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस कर्मी व अधिकारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान यदि कोई पुलिस कर्मी लापरवाही करता हुआ पकड़ा जाता है। तो उसपर नियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, त्योहारों के दिन शुरू होने से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिया है। एलजी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को शहर में पर्याप्त पुलिस की उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से वरिष्ठ अधिकारियों की सूची तैयार करने को कहा है। यह अधिकारी सुरक्षा की अनुपालन और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी चार्ट, उनकी तैनाती का विवरण और उनके फोन नंबर नियमित निगरानी के लिए एलजी सचिवालय को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया दिल्ली में अपराध के खिलाफ रोकथाम के लिए पुलिसिंग को बढ़ाना होगा। इसे लेकर एलजी ने पुलिस बीट, चौकी के आसपास के सभी क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

एलजी ने पुलिस आयुक्त को सादे कपड़ों में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित करने की भी सलाह दी है, जो क्षेत्रों में तैनाती और पुलिस की मौजूदगी के अनुपालन का निरीक्षण और रिपोर्ट कर सकें। एलजी ने कहा कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा। बता दें कि एलजी ने वरिष्ठ पुलिस और परिवहन अधिकारियों के साथ साप्ताहिक आधार पर यातायात की स्थिति की समीक्षा शुरू की है। उसके बाद से सड़कों पर यातायात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed