फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg najeeb jung suspends 2 officers involve in corruption and handed case over to cbi

एलजी ने भ्रष्टाचार में दो अधिकारी किए सस्पेंड, मामले की जांच सीबीआई को सौंपी

Tue, 23 Aug 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
lg najeeb jung suspends 2 officers involve in corruption and handed case over to cbi
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एक अधिकारी को वापस गृहमंत्रालय भेज दिया है।

विज्ञापन

 

राजनिवास भवन सूत्रों की मानें तो डीयूएसआईबी (डीयूसिब) की सरकारी जमीन को गलत तरीके से प्राइवेट हाथों में सौंपने के आरोप में तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तीनों अधिकारियों पर की गई कार्रवाई के बाद उपराज्यपाल ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

विज्ञापन


राजभवन सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी नवलेंद्र कुमार सिंह, दानिक्स अधिकारी अमित कुमार पम्सी और एडीएम के.सी सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

के सी सुरेंद्र को वापस गृहमंत्रालय भेजा गया है

lg najeeb jung suspends 2 officers involve in corruption and handed case over to cbi
LG Najeeb Jung - फोटो : file photo

के सी सुरेंद्र को वापस गृहमंत्रालय भेजा गया है, जबकि बाकी दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। नॉर्थ के एडीएम रहते हुए नवलेंद्र पर आरोप लगा था कि उन्होंने डीयूसिब की जहांगीरपुरी स्थित प्राइम 27 बीघा और 16 बिसवा जमीन को जानबूझकर निजी हाथों में दे दी।

इसी तरह के आरोप अमित कुमार पर भी लगे थे। सूत्रों की मुताबिक, मामला संज्ञान में आते ही इसकी जांच मुख्य सचिव के.के शर्मा ने करना शुरू की थी।

शुरूआती जांच में दोषी पाए जाने के बाद इसकी फाइल को उपराज्यपाल के पास भेज दिया गया था। फाइल देखने के बाद उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के मामले में तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई कर मामले को सीबीआई को भी सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed