फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lekhpal reached venue drunk in Sector 51 Noida

शराब पीकर कार्यक्रम में पहुंचा लेखपाल: ड्यूटी के दौरान नशे में देखकर लोगों ने किया हंगामा, CEO ने किया निलंबित

Thu, 14 Sep 2023 09:43 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 09:43 PM IST
सार

लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ लोकेश एम ने लेखपाल भीम कुमार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Lekhpal reached venue drunk in Sector 51 Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-51 होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण का लेखपाल नशे में धुत होकर पहुंचा। यह देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ लोकेश एम ने लेखपाल भीम कुमार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, होशियारपुर के बरात घर में ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ भूलेख विभाग का लेखपाल भीम कुमार भी शामिल हुआ। ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पहुंचे भीम को देख ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि भीम कुमार ने शासकीय कार्यों के दौरान अनुशासनहीनता की है। इससे प्राधिकरण की छवि जनमानस में धूमिल हुई। भीम कुमार के उक्त आचरण उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा आचरण नियमावली 1956 के अंतर्गत विहित प्रावधानों तथा नोएडा सेवा नियमावली 1981 के विहित प्राविधानों के विरूद्ध है, जिसके नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने भीम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed