{"_id":"dfa9b46dcad84a0440fa8ab030feb740","slug":"led-theft-of-millions-from-congress-showroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के शोरूम से लाखों की एलईडी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के शोरूम से लाखों की एलईडी चोरी
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश सचिव के वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित एलजी शोरूम से कार सवार चोरों ने शनिवार रात 30 एलईडी टीवी समेत लाखों का माल उड़ा लिया। गार्ड की सूचना पर रविवार तड़के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
चोर दुकान में लगे सीसीटीवी के तार काट गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दुकान से तथ्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में पुलिस शोरूम के गनमैन पर शक जता रही है। पड़ोस की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरों की फुटेज कैद हो गई हैं।
प्रहलादगढ़ी निवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेंद्र भारद्वाज का वसुंधरा सेक्टर-12 में एलजी का शोरूम है। शनिवार को शोरूम बंद करने के बाद वह गनमैन ओमवीर को वहीं छोड़कर गए थे।
सुबह करीब 4 बजे ओमवीर ने बताया कि वह शोरूम के ऊपरी कमरे में सोने गया था। करीब चार बजे नीचे आया तो शटर टूटा था। अंदर से एलईडी गायब थीं।
नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि चोर 30 एलईडी टीवी और करीब 20 हजार की नगदी गल्ले से निकालकर ले गए हैं। करीब 20-25 लाख का नुकसान हुआ है।
एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी के तार काट दिए थे, जिसके बाद चोरी की। गनमैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। बदमाशों ने कार खड़ी करते ही बोनट भी खोला, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को लगे कि कार खराब हो गई है।
एसएचओ के अनुसार शोरूम के पड़ोस की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक स्विफ्ट कार और तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। चोर करीब सवा दो बजे दुकान में दाखिल हुए। और आधे घंटे तक दुकान में रहे।
इस दौरान दो बजकर 22 मिनट पर गनमैन ओमवीर जैसा एक व्यक्ति दुकान के बाहर टहलता दिख रहा है। पुलिस को शक है कि वह ओमवीर ही है। ऐसे में उसे हिरासत में ले लिया गया है।
गनमैन ओमवीर लगातार बयान बदल रहा है। पहले उसने कहा था कि बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर चोरी की मगर बाद में उसने कहा कि वह ऊपर सो गया था। तब बदमाशों ने चोरी की।