फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Learned waste management at the cleanliness workshop.

Delhi NCR News: स्वच्छता पाठशाला में सीखा कचरा प्रबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत एमसीडी ने पश्चिमी जोन के 127 स्कूलों में स्वच्छता पाठशाला चलाई। इसमें 25,792 विद्यार्थियों और 508 स्कूल स्टाफ व प्रधानाचार्यों ने कचरे के स्रोत पर पृथक्करण की जानकारी ली। विद्यार्थियों को आरआरआर यानी पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के बारे में भी सिखाया गया।
विज्ञापन

50 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों के लिए स्वच्छता ज्ञान यात्रा आयोजित हुई। जनकपुरी स्थित एफसीटीएस के भ्रमण से कचरा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। करोल बाग जोन के वार्ड 82 में डॉ मुंजे चौक, गली कृष्णा, घी मंडी और गली हलवाई में विशेष सफाई अभियान चला। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पहाड़गंज के सामने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण और सफाई की गई।
विज्ञापन

दो स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिताओं में 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भारती नगर और निमरी कॉलोनी के एमसीडी स्कूलों में अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे और स्रोत पृथक्करण पर प्रशिक्षण सत्र हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed