फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawrence Bishnoi gang spreading fast like Dawood gang

Delhi: दाऊद के गिरोह की तरह तेजी से फैल रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सोशल मीडिया के जरिये बदमाशों की भर्ती

Tue, 27 Jun 2023 05:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 05:12 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी-गैंगस्टर साजिश के मामले में दायर आरोपपत्र में कहा है, जिस तरह से 1990 के दशक में दाऊद ने अपना गिरोह खड़ा किया था, कुछ वैसा ही लॉरेंस भी कर रहा है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang spreading fast like Dawood gang
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी भगोड़े दाऊद इब्राहिम के गिरोह की तरह ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग तेजी से फैल रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी-गैंगस्टर साजिश के मामले में दायर आरोपपत्र में कहा है, जिस तरह से 1990 के दशक में दाऊद ने अपना गिरोह खड़ा किया था, कुछ वैसा ही लॉरेंस भी कर रहा है।

विज्ञापन


लॉरेंस व विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ समेत 16 गैंगस्टरों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन अधिनियम में दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, लॉरेंस और उसके आतंकी सिंडिकेट के विस्तार व भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद के उदय में कई समानताएं हैं। दोनों की दहशत का साम्राज्य अभूतपूर्व तेजी से फैला है। छोटे-मोटे अपराध करने वाले लॉरेंस का अब अपना गैंग है। गोल्डी की मदद से लॉरेंस ने गिरोह को पंजाब से यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान व झारखंड तक फैला लिया है। गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं।  

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये बदमाशों की भर्ती  

एनआईए के मुताबिक, लॉरेंस गैंग सोशल मीडिया के जरिये युवकों को कनाडा में विलासितापूर्ण जिंदगी जीने का लालच देकर अपने साथ मिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकियों से संपर्क

लॉरेंस गैंग का खालिस्तानी आतंकियों से भी संपर्क है। पाकिस्तान में बैठा खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा लॉरेंस गैंग के बदमाशों के जरिये ही पंजाब में लक्षित हत्याएं व आपराधिक गतिविधियां करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed