फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last month electricity bill was thousand and now it is 5 lakh

हजारों का बिजली बिल रातों रात लाखों का हुआ

Wed, 14 May 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 May 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
last month electricity bill was thousand and now it is 5 lakh

फरीदाबाद में बिजली आपूर्ति हो न हो लेकिन लोगों के बिजली बिल लाखों में आ रहे हैं। बिलों की इतनी राशि लोगों के दिल में चुभ रही है। क्योंकि यह बिल गलत होते हैं। एक कमरे के मकान में लाखों का बिल कैसे संभव है।

विज्ञापन


एक ओर जहां बिजली कटौती इस तपती गर्मी में लोगों का पसीना निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर लाखों में आते बिल सैकड़ों शहरवासियों की नींद हराम कर दी है। वर्ष 2013 में निजी एजेंसी एचईएसएल (हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग) को बिजली मीटर रीडिंग से लेकर बिल वितरण तक का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन


तब से अब तक लोगों को गलत बिल जारी किए जा रहे हैं। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। इसके खिलाफ यूनियन भी आवाज उठा चुकी है लेकिन बिजली निगम प्रबंधन न जाने किसकी दबाव में इन्हें ठेका दिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग में सभी कर्मचारी फौज से रिटायर्ड हैं। इन सभी की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा कर्मचारी नॉन-टेक्निकल हैं। मीटर रीडिंग के बारे में इन कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं है। जिस कारण गलत मीटर रीडिंग की समस्या बनी हुई है। कहा जा रहा है कि ये कर्मचारी बैठे-बैठे बिना रीडिंग भी बिल बना रहे हैं। जिसकी वजह से इस समय पूरा शहर परेशान है।

यह इंडस्ट्री नहीं घर की कहानी है।
श्ाहर के सेक्टर-21 के सी निवासी रजत कुमार के यहां आमतौर पर पांच-छह हजार रुपये का बिल आता है। लेकिन उन्हें इस बार 5.58 लाख रुपये का बिल दिया गया है।

वहीं सेक्टर-23 निवासी रविता ने बताया कि उनके यहां 1.37 लाख रुपये का बिजली बिल आया है। बिल में नई रीडिंग 35746 बताई गई, जो गलत है।

सेक्टर-55 स्थित सी ब्लॉक में रहने वाली एकता के घर का बिजली बिल जहां चार से पांच हजार रुपये आता था। वहीं इस बार बिजली निगम ने उनके यहां 2.71 लाख रुपये का बिल जारी किया है।


तीन नंबर निवासी एससी बवेजा को 40 हजार रुपये का बिल दिया गया। जिसे उन्होंने ठीक करवा कर जमा करवाया।

बिजली निगम में एसई आरएस यादव ने कहा कि जहां से गलत बिजली बिल की शिकायत मिलती है, वहां कर्मचारियों को भेज कर क्रॉस चेकिंग करवाई जा रही है। जहां गलतियां मिल रही है वहां जल्द से जल्द कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed