{"_id":"571b6ac84f1c1bb41b8b4583","slug":"last-installment-of-huj-can-be-deposit-before-30-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 अप्रैल तक जमा करा सकते हैं हज पर जाने वाले पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 अप्रैल तक जमा करा सकते हैं हज पर जाने वाले पहली किस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हाजियों द्वारा जमा कराई जा रही पहली किस्त की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। अब हज पर जाने वाले व्यक्ति 30 अप्रैल तक अपनी पहली किस्त जमा करा सकते हैं। यह जानकरी हरियाणा हज कमेटी के सदस्य मौलाना अब्दुल सुभान ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की हरियाणा से हज पर जाने वाले 1147 हाजियों की पहली किस्त जमा कराने की अवधि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सेंट्रल हज कमेटी मुंबई द्वारा तय की गई थी। इसके बाद सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हाजियों की सुविधा के लिए अवधि को बढाकर 23 अप्रैल कर दिया। ताकि सभी लोग आसानी से अपनी किस्त जमा करा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की करीबन 30 प्रतिशत हाजियों की अभी तक किस्त जमा नहीं हो सकी है। सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हाजियों को अंतिम अवसर देते हुए अब किस्त जमा कराने की अवधि 30 अप्रैल कर दी है। उन्होंने हज पर जाने वाले सभी हाजियों से पहली किस्त की 81 हजार रुपये चढ़ीगढ हज कमेटी में समय अवधि से पहले जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया स्वास्थ्य जांच मेडिकल की रिपोर्ट जमा की गई किस्त की रसीद के साथ चंढ़ीगढ हज कमेटी को अवश्य भेजें ताकि हज प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो।
-------