फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last day of election campaigning in delhi

प्रचार के आखिरी दिन सड़कों पर जमा रंग

Wed, 09 Apr 2014 02:01 AM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
last day of election campaigning in delhi

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। प्रत्याशी ही नहीं उनके परिजन भी शाम तक मोर्चा संभाले रहे। उम्मीदवार से लेकर स्टार प्रचारक तक सभी रोड शो के माध्यम से अंतिम दिन ज्यादा से ज्यादा वोटरों तक बात पहुंचाने की कोशिश में जुटे रहे।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भले ही स्टार प्रचारक ज्यादा संख्या में सड़क पर नहीं उतरे, कोई बड़ी रैली भी नहीं हुई। लेकिन सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के से शुरू हुआ चुनाव प्रचार शाम में तो थम गया। बाद में बैठकों का दौर शुरू हो गया। बूथ स्तर पर प्रबंधन की रणनीति तैयार होने लगी और प्रचार के दिनों में जो इलाका अछूता रहा गया वहां कैसे संपर्क किया जाए इस पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का हर प्रत्याशी दिखा मैदान में

last day of election campaigning in delhi

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशियों ने खुद मोर्चा संभाला। जहां भाजपा व आप में बड़े नेताओं ने उतरकर रोड शो किया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रचार में कोई स्टार प्रचारक नहीं उतारा बल्कि जितना ज्यादा कवर कर सकते थे, खुद कार्यकर्ताओं के साथ घूमे। सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने नाम की बजाय अपने विकास कार्यों का हवाला देकर वोट मांगे।

पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि भाजपा के पास देश के विकास का रोडमैप नहीं है। धनकुबेरों के दम पर सत्ता पाना चाहती है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी जेपी अग्रवाल, पश्चिम दिल्ली से प्रत्याशी महाबल मिश्रा और चांदनी चौक से प्रत्याशी कपिल सिब्बल ने दिनभर जनता के बीच दिखे। सिब्बल ने चांदनी चौक, शालीमार बाग, शकूरबस्ती में वोट मांगे। अंतिम दिन प्रचार में खुली जीप में सिब्बल के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

आखिर दिल्ली में दिखे सिद्धू

last day of election campaigning in delhi

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया। रोड शो व जनसभा कर उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

पंजाबी व सिख वोटरों को लुभाने के लिए सिद्धू दिल्ली पहुंचे तो दो घंटे लेट, लेकिन दोपहर से रात तक रोड शो, जनसभा कर जाने पहचाने जुमले के साथ भाजपा में वोट करने की अपील की।

चांदनी चौक के भाजपा प्रत्याशी डॉ. हषवर्धन, दक्षिणी दिल्ली के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के लिए वोट मांगे। इस मौके  पर सिद्धू ने अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

चुनावी शोर बंद, अब डोर टू डोर कैंपेन

last day of election campaigning in delhi

मंगलवार को दिनभर रोड शो और रैलियों के दौर के बाद दिल्ली की सात सीटों के लिए चुनावी भोंपू का शोर शाम बंद हो गया। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के सभी माध्यमों से प्रचार पर पाबंदी लगा दी है।

अब नेताओं के पास डोर टू डोर कैंपेन का विकल्प बचा है। पाबंदी के बाद भी चुनाव आयोग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। दिल्ली की सात सीटों के लिए तीसरे चरण में 10 अप्रैल को मतदान होना है।

चुनाव आयोग के मुताबिक अब प्रत्याशी किसी भी तरह का राजनैतिक प्रचार नहीं कर सकते हैं। इसमें जनसभा, पदयात्रा, इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट माध्यम के अलावा वर्चुअल दुनिया (फेसबुक, ट्विटर आदि) भी इसके दायरे में आते हैं। इसके अलावा वह सभी तरीके, जिससे किसी का वोट अपनी तरफ मोड़ने के लिए उसे प्रभावित करने की कोशिश की जाए वह आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed