फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   land scam of 126 crore: investigation at home of pc guptas family and relatives

126 करोड़ का जमीन घोटालाः पीसी गुप्ता के परिवार और रिश्तेदारों के घर तलाशी

Wed, 27 Jun 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 27 Jun 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
land scam of 126 crore: investigation at home of pc guptas family and relatives
land scam ex ceo pc gupta

यमुना प्राधिकरण में 126 करोड़ के जमीन घोटाले मामले में रिमांड के तीसरे दिन पुलिस पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता को लखनऊ व सीतापुर से वापस ले आई है। टीम ने वहां पर पीसी गुप्ता के अलावा उनके परिवार और रिश्तेदार के कुछ घरों की तलाशी लेकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इन साक्ष्य के संबंध में पुलिस ने ठोस जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह जमीन के दस्तावेज आदि हो सकते हैं। सीओ पीयूष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पीसी गुप्ता को लेकर लखनऊ और सीतापुर गई थी।
विज्ञापन


वहां टीम ने दो दिन तक पीसी गुप्ता व उनके रिश्तेदारों के घर दबिश दी। इस दौरान घोटाले में शामिल रहे आरोपी व उनके करीबी नदारद मिले। जो लोग घर पर मिले, उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीसी गुप्ता व घोटाले में शामिल उनके रिश्तेदार व करीबियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। वहीं, उनकी संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। अंदेशा है कि उनके खातों को जल्द सीज करने के अलावा संपत्ति को जब्त करने की भी तैयारी हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed