{"_id":"73a491eae6506d295c324e94a187bb3d","slug":"land-of-rs-10-liberated-from-the-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ दो ये 10 करोड़ की जमीन, वर्ना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ दो ये 10 करोड़ की जमीन, वर्ना...
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 May 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त की फटकार के बाद हरकत में आए नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार को मुजेसर गांव में तोड़फोड़ अभियान चलाकर तकरीबन 10 करोड़ रुपये कीमत की जमीन मुक्त कराई।
विज्ञापन
इस दौरान निगम कर्मचारियों को गांववालों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी होने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि मुजेसर गांव में नगर निगम की जोहड़ की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा था। गांव के ही रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र जाखड़ इसकी शिकायत लेकर लोकायुक्त के यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
क्योंकि निगम व प्रशासन के अधिकारी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। 19 मई को मामले की सुनवाई करते हुए लोकायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई और अतिक्रमण को हटाकर उसकी रिपोर्ट देने को कहा।
डिप्टी टाउन प्लॉनर रवि सिंगला ने बताया कि मंगलवार को मुजेसर में व्यापक पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। करीब दो दर्जन कोठरे, डेयरी, चहारदीवारी, पशु टिन शेड और शमशानघाट की बाउंड्री वॉल समेत अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।
मौके पर दो कब्जाधारियों को कोर्ट से स्टे मिल चुका है। इस अभियान में करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की एक एकड़ से अधिक जमीन मुक्त कराई गई। कब्जाधारियों और निगम कर्मचारियों के बीच तूतू-मैंमैं भी हुई।