इंटरनेशनल मेले में भी छाया लेडी गैंग का आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सूरजकुंड मेला देखने के लिए जा रहे हैं तो अपने पर्स का खास ध्यान रखें। कहीं ऐसा न हो कि मेला देखने में आप इतने मशगूल हो जाएं कि आपका पर्स कोई दूसरा व्यक्ति उड़ा ले जाए।
ऐसी ही दो महिला पर्यटकों का रविवार को पर्स चोरी करने का प्रयास करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
लगभग डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आने वाले सैलानियों की जेब सुरक्षित नहीं है। मेला परिसर में महिला पॉकेटमारों का दल सक्रिय हो गया है।
यह भी देखें:तस्वीरों में देखिए सूरजकुंड मेले की खूबसूरती
नई दिल्ली की रहने वाली मंजू गुप्ता व उनकी सहेली बिन्दू अग्रवाल सूरजकुंड मेले में रविवार को घूमने के लिए आई थीं। वह मेले में खरीदारी कर रही थीं। तभी तीन महिलाओं ने बिन्दू का पर्स चुराने का प्रयास किया। इसकी भनक बिन्दू को लग गई। आरोपी महिलाओं की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने तीनों महिलाओं को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं का नाम माला, अर्चना व मधू है। यह तीनों महिलाएं ओखला रेलवे स्टेशन के पास पुल के नीचे रहती हैं। पुलिस के अनुसार ऐसी अन्य महिलाएं भी मेले में सक्रिय हो सकती हैं।