फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas tweeted on chandramohan arrest

'सार्वजनिक जूताभिषेक का हकदार है चंद्रमोहन'

Fri, 29 Aug 2014 03:59 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas tweeted on chandramohan arrest

आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की मौत की सूचना मिलने पर इंसाफ की मांग करने वाली आम आदमी पार्टी अब उलटा राग अलापने लगी है। कभी चंद्रमोहन को अपना कार्यकर्ता बताने वाली पार्टी ने उसके जिंदा होने की जानकारी मिलते ही पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि उसका चंद्रमोहन से कोई लेना देना नहीं है और वह कभी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं रहा। चंद्रमोहन की मौत की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने सहयोगियों के साथ उसकी पत्नी सविता से मिलने गए थे।
विज्ञापन


बंगलुरू में चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के बाद जब उसे नोएडा लाया गया तो काफी गहमागहमी रही। आप नेता कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर पर चंद्रमोहन के कारनामे की सजा भी मुकर्रर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता ने अपने ट्वीट में चंद्रमोहन की पत्नी का जिक्र भी किया है।

पढ़िए कुमार विश्वास का ट्वीट

kumar vishwas tweeted on chandramohan arrest

करीब चार महीने पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुए चंद्रमोहन की जली हुई कार जब ग्रेटर नोएडा में मिली थी तो उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। चंद्रमोहन के परिजनों ने कार में मिली डेड बॉडी को चंद्रमोहन की मानकर अंतिम संस्कार भी कर‌ दिया।

हालांकि चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के बाद इस बात से पर्दा उठ गया कि कार मिली लाश एक विक्षिप्त युवक की थी। जो कद काठी में चंद्रमोहन जैसा ही था।

चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर पर लिखा कि चंद्रमोहन जैसा व्यक्ति सार्वजनिक जूताभिषेक का हकदार है। उन्होंने उसकी पत्नी के बयान को सही ठहराया है जिसमें उसने ये कहा था कि उसके लिए चंद्रमोहन तभी मर गया है।



कुमार विश्वास ने चंद्रमोहन को धूर्त बताते हुए बड़ी सजा दिए जाने की भी बात कही। बता दें कि चंद्रमोहन ने प्रेमिका के लिए अपनी मौत का झूठा ड्रामा किया था। जिसका अब भंडाफोड़ हुआ है। इस पूरी साजिश में उसके साले ने भी उसका साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed