{"_id":"5d672a2a8ebc3e0148601d30","slug":"kuldeep-bishnoi-s-personal-assistant-dies-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप बिश्नोई के निजी सहायक की एम्स में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप बिश्नोई के निजी सहायक की एम्स में मौत
Thu, 29 Aug 2019 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई के निजी सहायक की मंगलवार को एम्स में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस को सुकुमार पोवरिया को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में सोमवार को एम्स की ओर से जानकारी मिली थी।मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस मौत का सटीक कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आयकर विभाग द्वारा गुड़गांव के मुख्य व्यावसायिक स्थान स्थित 150 करोड़ रुपये के पांच सितारा होटल को बिश्नोई और उनके भाई की "बेनामी" संपत्ति मान कर जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विभाग द्वारा यह कार्रवाई कथित कर चोरी के आरोप में हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बिश्नोई से जुड़े 13 परिसरों पर 23 जुलाई को की गई छापेमारी की पृष्ठभूमि में की गई।
विज्ञापन
दोनों भाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं। बिश्नोई आदमपुर सीट से से कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि मोहन राज्य के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं।