फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kozhikode Municipal Corporation officers came to Delhi to understand waste management

Delhi: कचरा प्रबंधन समझने आया KMC का प्रतिनिधिमंडल, मेयर शैली ओबरॉय से की मुलाकात; शहीदी पार्क भी देखा

Tue, 17 Oct 2023 08:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:28 AM IST
सार

कोझिकोड नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष डॉ. एस जयश्री सहित 55 पार्षदों ने सिविक सेंटर में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय से मुलाकात की। इसके बाद इन्होंने आईटीओ स्थित शहीदी पार्क के बाह्य संग्रहालय का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन
Kozhikode Municipal Corporation officers came to Delhi to understand waste management
सिविक सेंटर में मेयर से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोझिकोड नगर निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली आकर यहां पर कचरा प्रबंधन और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के मॉडल को समझा। कोझिकोड नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष डॉ. एस जयश्री सहित 55 पार्षदों ने सिविक सेंटर में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय से मुलाकात की। इसके बाद इन्होंने आईटीओ स्थित शहीदी पार्क के बाह्य संग्रहालय का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन

दिल्ल नगर निगम के अधिकारियों ने कोझिकोड नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल को प्रजेंटेशन के माध्यम से निगम की कचरा प्रबंधन व्यवस्था, लैंडफिल साइटों पर कूडे के निस्तारण की प्रक्रिया व स्रोत पर ही कूड़े को अलग अलग करने इत्यादि के बारे में समझाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने दिल्ली नगर निगम के अनुभवों को प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किया। मेयर ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तीनों कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण किया जा रहा है। अगले साल तक दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिल जाएगी। 

विज्ञापन

नए कचरा प्वाइंट्स की पहचान कर कूड़े के ढेरों को खत्म किया जा रहा है। एमसीडी 311 ऐप से लोगों की शिकायतें दूर की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली नगर निगम की बेहतर नीतियों को कोझिकोड नगर निगम में भी लागू करने की बात कही।

कोझिकोड में भी बनाएंगे शहीदी पार्क
कोझिकोड नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने आईटीओ पर शहीदी पार्क में स्क्रैप व वेस्ट से बनी आकृतियों को देखा। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में विभिन्न कालखंडों में अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों की कलाकृतियों को रूचि लेकर देखा और इस पार्क की भव्यता, व्यापकता व सुन्दरता से प्रभावित हुए। इस तरह का पार्क वह कोझिकोड शहर में भी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed