{"_id":"5d6560778ebc3e0152557bfb","slug":"korean-girl-molested-in-gurugram-accused-caught-and-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियन युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियन युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले किया
Tue, 27 Aug 2019 10:25 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरूग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरूग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ फोटो स्टूडियो जा रही कोरियन युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब वह दोस्त के साथ स्टूडियो की सीढ़ियां चढ़ रही थी। पीड़िता के शोर मचाते ही आरोपी को पीड़िता के दोस्त ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सहायक पुलिस आयुक्त करण गोयल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से कोरिया निवासी एक युवती ने शिकायत में कहा कि वह एक कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं और गोल्फ कोर्स रोड पर रहती है। सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने दोस्त के साथ गलेरिया मार्केट गई थी। यहां आईस्क्रीम खाने के बाद वह दोस्त के साथ मार्केट में बने स्टूडियो में फोटो खिंचवाने जा रही थी। आरोप है कि पहली मंजिल पर बने स्टूडियो में जाने के लिए जब वह सीढ़ियां चढ़ रही थी तो एक युवक पीछे से आया और उसका हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की।
इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीड़ित युवती के दोस्त ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी पूरण राम के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मार्केट में ही पड़ोस की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन
युवती के शोर मचाते ही आरोपी घबरा गया। जैसे ही आरोपी भागने लगा तो पीड़िता के दोस्त ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। इस पर दुकानदारों व अन्य लोगों ने आरोपी को घेर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की इस हरकत पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।