फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   know why lg anil baijal returned delhi government services at your doorstep proposal file

दिल्ली में सरकारी सेवा घर-घर पहुंचाने की योजना पर तकरार, जानें क्यों एलजी बैजल ने लौटाई फाइल

Wed, 27 Dec 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
know why lg anil baijal returned delhi government services at your doorstep proposal file
lg anil baijal - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सरकारी सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की  योजना की फाइल वापस लौटा दी है। इस पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने 40 सेवाओं को एक साथ शुरू की जाने वाली योजना को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


इससे उन्हें गहरी निराशा हुई है। हालांकि, सिसोदिया का बयान आने के बाद उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से स्पष्टीकरण आया कि उन्होंने योजना पर रोक नहीं लगाई है। इसकी जगह इस पर दोबारा विचार करने का कहा गया है। योजना पर रोक लगाने से जुड़ी रिपोर्ट गुमराह करने वाली है।
विज्ञापन


दरअसल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार शाम एक के एक बाद कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि दिल्ली सरकार ने 40 सरकारी सेवाओं को दिल्लीवालों के घर तक पहुंचाने की योजना तैयार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी ने फाइल लौटाने का द‌िया ये कारण

know why lg anil baijal returned delhi government services at your doorstep proposal file

इससे आम लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से छुट्टी मिल जाती। लेकिन उपराज्यपाल ने योजना का खारिज कर दिया है। उन्होंने योजना की फाइल यह कहते हुए वापस लौटा दी है कि सेवाओं को डिजिटलाइजेशन पर्याप्त है।

डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम की कोई जरूरत नहीं है। सिसोदिया के मुताबिक, कई सेवाओं के डिजिटल होने के बावजूद कार्यालयों में लंबी लाइन लगी रहती है। योजना लागू हो जाने के बाद इससे निजात मिल जाती। उपराज्यपाल ने यह फैसला बगैर जमीनी हकीकत को समझे लिया। दिल्ली कैबिनेट के फैसले का खारिज करना जनहित में नहीं है।

उपमुख्यमंत्री के ट्वीट आने के बाद उपराज्यपाल कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि योजना को रोकने से जुड़ी रिपोर्ट भ्रामक हैं। उपराज्यपाल ने इस पर रोक नहीं लगाई है। जबकि कुछ सुझावों के साथ योजना पर दोबारा विचार करने को कहा है।

ये हैं एलजी के सुझाव

know why lg anil baijal returned delhi government services at your doorstep proposal file
उपराज्यपाल ने कहा है कि कैबिनेट से मंजूर फाइल दूसरी तरह से जटिलता पैदा करेगी। इससे आम लोग दोबारा बाबुओं के चक्कर में फंसेंगे। वहीं, लेटलतीफी के साथ सुरक्षा पर भी खतरा होगा। इसकी वजह यह है कि दिन में आमतौर पर घर में महिलाएं व बुजुर्ग होते हैं। इसके अलावा कई लोग इस मसले में प्राइवेसी चाहते हैं। 

उपराज्यपाल के सुझाव
 ज्यादातर सरकारी सेवाएं आनलाइन हैं। बची सेवाओं को भी कुछ दिनों में डिजिटल प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। ऐसे में होम डिलीवरी का ज्यादा औचित्य नहीं बचता।

उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि सरकार को इसी तरह के प्रायोगिक सुझाव देते हुए दोबारा विचार करने का कहा गया है। ताकि योजना को पारदर्शी, प्रभावी व पर्यावरण फेंडली बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed