{"_id":"5e0a34948ebc3e87b679914d","slug":"know-this-before-coming-to-india-gate-and-connaught-place-at-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये है दिल्ली पुलिस का प्लान, इंडिया गेट और कनॉट प्लेस आने से पहले जरूर जान लें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है दिल्ली पुलिस का प्लान, इंडिया गेट और कनॉट प्लेस आने से पहले जरूर जान लें...
Mon, 30 Dec 2019 11:02 PM IST
Avdhesh Kumar
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
new year
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर यानी मंगलवार को हुड़दंगियों से निपटने का ऐसा प्लान तैयार किया है कि जिसका उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। खासतौर पर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर तो गलती से भी कोई ऐसी भूल मत कर बैठना, जिससे कि आप उस खास प्लान के फेर में आ जाएं। नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अलावा दूसरे इलाकों में भी तकरीबन हर रोड पर पुलिस की पिकेट मिलेगी।
पुलिसकर्मियों के हाथ में एल्कोमीटर होंगे। अगर किसी वाहन चालक ने शराब पी रखी है, तो वह पुलिस से नहीं बच सकेगा। किसी न किसी पिकेट पर उसका पकड़ा जाना तय है। दिल्ली पुलिस की 20 और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां विभिन्न इलाकों में तैनात की गई हैं। मंगलवार को रात आठ बजे से लेकर नववर्ष का जश्न खत्म होने तक कनाट प्लेस एवं उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को लेकर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी। यह पाबंदी न केवल निजी वाहन, बल्कि सार्वजनिक वाहनों पर भी लागू होगी।
मंगलवार को विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले कई मार्गों पर रात आठ बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। ये भी हो सकता है कि इंडिया गेट के सी हेक्सागन से गुजरने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया जाए।
विज्ञापन
जैसे क्यू प्वाइंट, एमएलएनपी चौराह, सुनहरी मस्जिद, जनपथ, राजपथ, रफी मार्ग, विंडसरप्लेस, राजेंद्र प्रसाद रोड जनपथ, केजी मार्ग फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस चौराह, मथुरा रोड, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग और पंडारा रोड आदि ऐसे मार्ग हैं, जहां से वाहनों को किसी दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया जा सकता है।

शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले नहीं बच सकेंगे...
दिल्ली के विभिन्न इलाकों के साथ ही कनॉट प्लेस में भी ड्रंकन ड्राइविंग करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। यदि सभी मार्गों की बात करें तो कम से कम दो सौ जगहों पर पिकेट लगाकर ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग शुरू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं; ट्रैफिक पुलिस के बताए गये रास्तों का इस्तेमाल करें।
ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला के अनुसार, मंगलवार को रात आठ बजे से लेकर नववर्ष का सेलिब्रेशन खत्म होने तक कनाट प्लेस एवं उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक के आने पर पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी न केवल निजी वाहन बल्कि सार्वजनिक वाहनों पर भी लागू रहेगी।
मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से लेकर बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड एरिया, पंचकुइयां रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड, केजी मार्ग पर फिरोजशाह रोड और सी हेक्सागन, विंडसर प्लेस पर राजेंद्र प्रसाद रोड और रायसीना रोड पर पार्किंग का इंतजाम होगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पार्किंग की सीमित जगह होने के चलते जो लोग पहले आएंगे, उन्हें यहां पार्किंग मिलेगी। अवैध रूप से खड़ी की गई गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस की क्रेन से उठा लिया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला के अनुसार, मंगलवार को रात आठ बजे से लेकर नववर्ष का सेलिब्रेशन खत्म होने तक कनाट प्लेस एवं उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक के आने पर पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी न केवल निजी वाहन बल्कि सार्वजनिक वाहनों पर भी लागू रहेगी।
यहां से आगे नहीं जाएंगी गाड़ियां
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कनॉट प्लेस की तरफ जाने के लिए मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड, फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड पर बंगला साहिब लेन और विंडसर प्लेस से आगे गाड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा।यहां पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल पर पूरी तरीके से ट्रैफिक बंद रहेगा। कनॉट प्लेस की तरफ आने वाले लोग अपनी गाड़ियां गोल डाकखाना के पास कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग और भाई वीर सिंह मार्ग पर गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। पटेल चौक के समीप रकाबगंज रोड पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से लेकर बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड एरिया, पंचकुइयां रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड, केजी मार्ग पर फिरोजशाह रोड और सी हेक्सागन, विंडसर प्लेस पर राजेंद्र प्रसाद रोड और रायसीना रोड पर पार्किंग का इंतजाम होगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पार्किंग की सीमित जगह होने के चलते जो लोग पहले आएंगे, उन्हें यहां पार्किंग मिलेगी। अवैध रूप से खड़ी की गई गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस की क्रेन से उठा लिया जाएगा।
ऐसे जा सकेंगे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लोग राम मनोहर लोहिया, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड होते हुए जा सकेंगे।
- गोल डाक खाने से कालीबाड़ी, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड होते हुए स्टेशन जा सकेंगे।
- विंडसर प्लेस,.फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, डीडीयू मार्ग, भवभूति मार्ग