{"_id":"5fde050bf68efa596b6fd628","slug":"kisan-protest-bku-officials-pray-for-the-government-good-sense","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : भाकियू के पदाधिकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना, कहा- तीनों कानूनों के वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : भाकियू के पदाधिकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना, कहा- तीनों कानूनों के वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Sat, 19 Dec 2020 07:20 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन करते किन्नर समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर जिले में डीएनडी फ्लाईवे के नजदीक दलित प्रेरणा स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
धरना स्थल पर किन्नर समाज के लोगों ने पहुंचकर किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और वहां पर कृषि कानूनों के खिलाफ गाना गाकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि आज सभी पदाधिकारियों और किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार विवेकपूर्ण निर्णय नहीं ले रही है, करीब 20 दिनों से चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन का भी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है, सरकार पूरी तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है, जो उसे महंगी पड़ेगी।
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है, लेकिन किसानों का यह आंदोलन अब जनक्रांति का रूप ले चुका है और किसान विरोधी कृषि कानूनों के वापस होने के बाद ही यह आंदोलन समाप्त होगा।