फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisan Kranti Yatra Route diversion on Delhi-Meerut highway today

किसान क्रांति यात्रा: दिल्ली-मेरठ हाइवे पर आज रूट डायवर्जन, इन रास्तों से निकलें

Sun, 30 Sep 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 30 Sep 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Kisan Kranti Yatra Route diversion on Delhi-Meerut highway today
आज दिल्ली-मेरठ हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हरिद्वार से दिल्ली आ रही किसान क्रांति यात्रा के मद्देनजर हाइवे पर रूट डायवर्जन रहेगा। 
विज्ञापन


मोहिउद्दीनपुर, मोदीनगर और गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन चौक से वाहनों का डायवर्जन हापुड़ की ओर किया जाएगा। पिलखुवा-हापुड़ होते हुए वाहन मेरठ तक आ-जा सकेंगे। रविवार दोपहर तक यात्रा मुरादनगर तक पहुंचने से पहले छोटे वाहन मुरादनगर से गंगनहर पटरी की ओर भेजे जाएंगे। ऐसे में एनएच-9 और गंगनहर पटरी मार्ग पर भी जाम लग सकता है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि हजारों किसान पैदल और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां से रविवार को मोहिउद्दीनपुर से चलकर मुरादनगर पहुंचेंगे और सोमवार सुबह कमला नेहरू नगर स्थित मैदान में जमा होंगे, जहां से दो अक्तूबर को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए दिल्ली-मेरठ हाइवे पर रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि मेरठ से गाजियाबाद आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को मोहिउद्दीनपुर और मोदीनगर से हापुड़, पिलखुवा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
 

गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से हापुड़ चुंगी होते हुए वाया हापुड़ जा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दोपहर तक छोटे वाहन गाजियाबाद से मुरादनगर तक जा सकेंगे। 

यहां से गंगनहर पटरी होते हुए मेरठ जाया जा सकता है। यह डायवर्जन दोपहर बाद से किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से दिल्ली-मेरठ हाइवे की बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed