फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisan Andolan Kisan Mahapanchayat will not be held on 26 October now proposed on 22 November

Kisan Andolan: 26 अक्तूबर को नहीं होगी किसान महापंचायत, अब 22 नवंबर को हुई प्रस्तावित

Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध प्रदर्शन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्तूबर को दिल्ली के बॉर्डर पर महापंचायत करने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
Kisan Andolan Kisan Mahapanchayat will not be held on 26 October now proposed on 22 November
farmers protest, किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। अब इसे 22 नवंबर को कराने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस निर्णय की जानकारी लेते हुए बताया कि लखनऊ में भी महापंचायत होगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध प्रदर्शन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्तूबर को दिल्ली के बॉर्डर पर महापंचायत करने का फैसला किया गया था। इसी के साथ किसान संगठन द्वारा कुंडली बार्डर पर हुई हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग दोहराई गई।

विज्ञापन

एसकेएम के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार कक्का जी, युद्धवीर सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि जगह-जगह से शहीद कलश यात्राएं निकल रही हैं और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है।

योगेंद्र यादव के निलंबन पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह निर्णय आंदोलन से जुड़े लोगों की आहत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वे लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जसबीर सिंह विर्क के नेतृत्व वाला भारतीय सिख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा न था, न है, और न ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed