फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   killed Failing two lakh dowry

दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर मार डाला

Mon, 03 Mar 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Mon, 03 Mar 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
killed Failing two lakh dowry
दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। मायके वालों के हंगामा करने पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर अंतर्गत रहने वाले करन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी विवेक (29) की शादी दिसंबर 2009 में मुरादनगर मोरटा गांव निवासी पिंटू पुत्र मूलचंद से हुई थी। पिंटू बुग्गी चलाता है।
विज्ञापन


आरोप है कि पिंटू दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। इंकार करने पर उसने विवेक का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि तीन माह पहले केरोसिन छिड़ककर विवाहिता को जलाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले ससुराल वालों ने विवाहिता पर दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया था और विरोध करने पर घर से निकाल दिया था। रविवार को मायके वाले महिला को समझा बुझाकर ससुराल छोड़ गए थे।

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवेक के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटकाकर हत्या की है। सोमवार सुबह सूचना पर पुलिस के साथ नायब तहसीलदार सदर अंकिता और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता ने पति पिंटू, जेठ मदन, बाबू, जेठानी रानी, कुसुम, ननद बिजेंद्री व भांजे लोकेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपी पति का कहना है कि महिला ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।


मां मर गई, पिता जाएगा जेल
पिंटू के दो बच्चे लक्ष्मी (2) और दीपा (1) हैं। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी अब दोनों मासूम माता पिता के प्यार से महरूम हो गए हैं। दोनों मासूमों की हालत देख ग्रामीणों की आंखें भी नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed