फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kids stolen valuable things from marriage party.

नाबालिग लड़के-लड़की की शर्मनाक हरकत हुई रिकार्ड

Thu, 27 Nov 2014 03:49 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
Kids stolen valuable things from marriage party.

अगर आप ये सोचते हैं कि बच्चे गंभीर षड़यंत्र बना किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकते तो आप गलत सोच रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


16 नवंबर को अस्मत सिद्दीकी के बेटे फैसल सिद्दीकी की शादी थी। 18 नवंबर को उन्होंने शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। कार्यक्रम गोकुलपुरी के धर्मवीर मैरेज पैलेस में चल रहा था। पार्टी में अन्य मेहमानों के साथ एक नाबालिग लड़का-लड़की भी इस पार्टी में शामिल थे।
विज्ञापन


देर रात अचानक पार्टी में हंगामा मच गया जब पता चला कि एक बैग चोरी हो गया है जिसमें कुछ कीमती सामान रखा हुआ है। चोरी हुए बैग में सोने की अंगूठी, चेन जैसे जेवरात के साथ 60 हजार रूपये कैश भी रखे थे। असल में यह बैग अस्मत सिद्दीकी ने कंधे पर टांग रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर के लिए उन्होंने यह बैग एक टेबल पर रख दिया और किसी से बात-चीत में मशगूल हो गए। चंद मिनटों बाद जब उनकी निगाह टेबल पर पड़ी तो बैग गायब था।

सीसीटीवी क्लिप ने सबको चौंकाया

Kids stolen valuable things from marriage party.

अस्मत ने तुरंत ही बैग गायब होने की सूचना पार्टी में मौजूद सभी लोगों को दी। काफी खोज-बीन के बाद भी बैग नहीं मिला। तभी किसी ने सलाह दी कि मैरेज हाउस में सीसीटीवी लगी हुई है उसे देखने से कुछ सुराग मिल सकता है।

सीसीटीवी में जो दिखा उसपर य‌‌कीन करना मुश्किल था। असल में बैग चोरी करने वालों की पूरी गतिविधी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। चोरी करने वाले कोई शातिर अपराधी नहीं बल्कि, दो नाबालिग बच्चे थे। जिसमें एक लड़का और दूसरी लड़की थी।

दोनों ही पूरी तैयारी के साथ पार्टी में आए थे और पूरे समय उनकी निगाह उस बैग पर ही थी। पूरी रेकी करने के बाद जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने बैग गायब कर दिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये बच्चे कौन थे और पार्टी में कैसे पहुंचे।

लोगों को शक है ‌कि शहर में एक शातिर गैंग है जो बच्चों को इस तरह के अपराध के लिए प्रशिक्षित करता है और वारदता को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed