फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidney racket exposed on instagram by max hospital name in gurugram

मैक्स अस्पताल के नाम पर चल रहा किडनी रैकेट का खेल, इंस्टाग्राम पर दिया जा रहा ये ऑफर

Wed, 16 May 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 16 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
kidney racket exposed on instagram by max hospital name in gurugram
मैक्स अस्पताल के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए किडनी खरीद-फरोख्त का गोरखधंधा चल रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किडनी बेचने वाले को 1.75 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। इस संदर्भ में संपर्क करने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन


इस तरह के दो अकाउंट इंस्टाग्राम पर अस्पताल के नाम से डॉक्टर की फोटो लगाकर चलाए जा रहे हैं। इस मामले में मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल यह को बदनाम करने की साजिश है। इस तरह का हमारा कोई अकाउंट नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले मेदांता अस्पताल के नाम पर पोस्ट डालकर सोशल मीडिया के जरिए किडनी खरीद की पेशकश की गई थी। अस्पताल की शिकायत पर इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

kidney racket exposed on instagram by max hospital name in gurugram

इंस्टाग्राम पर मैक्स हॉस्पिटल किडनी वर्ल्ड नामक अकाउंट से किडनी की मांग को लेकर सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया गया। किडनी देने वाले को 1.75 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया गया था। इससे पहले भी इस अकाउंट से किडनी की मांग के लिए एक दर्जन से भी अधिक पोस्ट किए जा चुके हैं।

सभी में 735*****54 व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए मैक्स अस्पताल की एक ई-मेल आईडी भी उपलब्ध करवाई गई है। इस पोस्ट के जरिये अस्पताल के नाम पर किडनी रैकेट चलाने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसे लेकर मैक्स अस्पताल प्रबंधन और पुलिस सतर्क हो गई है।      

मैक्स हेल्थ केयर प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाया जा रहा है। अस्पताल इस तरह की बात का पूरी तरह खंडन करता है। अस्पताल का इससे कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed