{"_id":"68a7832ff98cda52e606ecba","slug":"kidnapping-of-a-child-from-delhi-to-fill-the-empty-lap-of-a-relative-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kidnapping: रिश्तेदार की सूनी गोद भरने के लिए दिल्ली से बच्चे का अपहरण, 18 घंटे बाद आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidnapping: रिश्तेदार की सूनी गोद भरने के लिए दिल्ली से बच्चे का अपहरण, 18 घंटे बाद आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
सार
आरोपी ने महिला को बहाने से बच्चे का कपड़ा खरीदने के लिए दुकान में भेज दिया और मासूम को लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद पर्वत इलाके में अपने रिश्तेदार की सुनी गोद भरने के लिए जितेंद्र कुमार (32) नाम का युवक अपहरणकर्ता बन गया। उसने एक महिला के तीन माह के बच्चे को अगवा कर लिया। आरोपी ने महिला को बहाने से बच्चे का कपड़ा खरीदने के लिए दुकान में भेज दिया और मासूम को लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 19 अगस्त को चेन्नई की रहने वाली एक महिला आनंद पर्वत थाने में अपने तीन माह के बच्चे के अगवा होने की शिकायत की। उसने बताया कि वह दिल्ली के आनंद पर्वत में रहने वाले एक रिश्तेदार से मिलने के लिए ट्रेन से आई थी। यात्रा के दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार जो उसी कोच में सफर कर रहा था।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को रिश्तेदार के घर चलने के लिए कहा। रास्ते में वह एक कपड़े की दुकान पर रुका। उसने महिला को 150 रुपये दिए और बच्चे के लिए ड्रेस खरीदने के लिए कहा। उसने महिला से उसके बच्चे को अपने गोद में ले लिया और उसे दुकान में भेज दिया। जब महिला दुकान से बाहर आई तो आरोपी बच्चे समेत गायब था।
विज्ञापन
आनंद पर्वत थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से पुलिस ने घटना के 18 घंटे बाद राजस्थान के खेतड़ी स्थित उसके पैतृक गांव से उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार का कोई बच्चा नहीं है। उसने रिश्तेदार को बच्चा बेचने के लिए मासूम को अगवा किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।