फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khalistani slogan found written on pillar of Punjabi Bagh metro station

Delhi: पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पिलर पर लिखा मिला खालिस्तानी नारा, पुलिस ने मिटाया; FIR की दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 06:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Khalistani slogan found written on pillar of Punjabi Bagh metro station
मेट्रो पिलर पर लिखा मिला खालिस्तानी नारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नारे को मिटा दिया। पंजाबी बांग थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। पिलर पर काले रंग से दिल्ली बनेगा खालिस्तान और जिंदाबाद लिखा हुआ था। साथ ही उसपर पीले रंग का पेंट किया गया था। पुलिस टीम ने तुरंत नारे को मिटा दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बाबत पंजाबी बाग थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए कई टीम गठित कर दी है। पुलिस टीम ने मेट्रो स्टेशन पर और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले गणतंत्र दिवस के करीब 19 जनवरी को खालिस्तानी समर्थकों ने उत्तम नगर में खालिस्तान समर्थित नारे लिखकर सनसनी फैला दी थी। आरोपियों ने हस्तसाल के एक सरकारी स्कूल की दीवार पर नारे लिख दिए थे। इसके अलावा 16 जनवरी को निहाल विहार के चंदर विहार में भी एक दीवार पर खालिस्तान समर्थित भड़काऊ नारे लिखे मिले थे। 

विज्ञापन

खालिस्तानी प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजे जाते हैं वीडियो
जांच में पता चला कि दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने के बाद इसका वीडियो बनाकर विदेश में मौजूद खालिस्तानी प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजा जाता है। पन्नू की तरफ से वीडियो प्रसारित किया गया है। निहाल विहार का वीडियो प्रसारित करते हुए पन्नू ने निज्जर की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed