फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   key point of bjp defeated in bihar was Bisahdha scandal

बिहार में बीजेपी को भारी पड़ा बिसाहड़ा कांड

Mon, 09 Nov 2015 11:19 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
key point of bjp defeated in bihar was Bisahdha scandal

बिहार में भाजपा की हार से सबसे ज्यादा खुशी सपा को हुई है। सपा को इस बात का डर था कि अगर भाजपा ने बिहार जीत लिया तो अगला निशाना उत्तर प्रदेश ही होगा।

विज्ञापन


अब स्थानीय सपाइयों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वहीं, राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा नेताओं को बड़बोलापन व बिसाहड़ा कांड ने भाजपा को मात दिलाई है।
विज्ञापन


घटना को लेकर ‘विशेष जाति के वोटरों’ ने पार्टी से दूरी बना ली थी। बिहार चुनाव से ठीक पहले दादरी के बिसाहड़ा में प्रतिबंधित पशु को लेकर इकलाख की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयानबाजी में सबसे ज्यादा भाजपा आगे रही

key point of bjp defeated in bihar was Bisahdha scandal

यह मुद्दा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी उठा था। घटना को लेकर बयानबाजी भी खूब हुई। बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त भी प्रमुख मुद्दे भूल बिसाहड़ा प्रकरण को भी खूब हवा मिली थी।


बयानबाजी में सबसे ज्यादा भाजपा आगे रही। वहीं, सपा ने मरहम लगाने का काम किया। सपा का कोई बड़ा नेता बिसाहड़ा नहीं गया, लेकिन कानूनी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी।

राजनीति विशेषज्ञ आर एन सिंह का मानना है कि लोकतंत्र में ज्यादा बोलने वालों से चुप रहने वाली जनता ज्यादा ताकतवर होती है। अक्सर देखा गया है कि पीड़ित पक्ष एकजुट होकर वोट देता है और देश में कई बार राजनीतिक पार्टियां धड़ाम से गच्चा खा चुकी हैं।

बिसाहड़ा कांड का खामियाजा भाजपा को

key point of bjp defeated in bihar was Bisahdha scandal

बिहार चुनाव में भी जनता ने भाजपा के साथ ऐसी ही किया है। निश्चित तौर से बिसाहड़ा कांड का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है। अमूमन देखा गया है कि विधानसभा के चुनाव के समय स्थानीय पार्टियों की पकड़ प्रदेश में अधिक होती है।


जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तमाम प्रयास के बाद भी प्रदेशों में हार मिलती रहती थी। इसी तरह से भाजपा के साथ हुआ है। यूपी में कभी बसपा की सरकार बनती है तो कभी सपा।

पिछले कई चुनावों में कांग्रेस व भाजपा को जनता ने मौका नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed