फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal will direct talk to people via talk to ak website

मोदी के 'मन की बात' को चुनौती देगा केजरीवाल का 'टॉक टू एके' , अगले संडे से होगा शुरु

Tue, 05 Jul 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
kejriwal will direct talk to people via talk to ak website
वेबसाइट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक खास अभियान के तहत अब जनता से न सिर्फ सीधी बात कर सकेंगे बल्कि उनके सवालों का जवाब भी दे सकेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली में किए जा रहे कामकाज के बारे में लोगों को बताएंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। यह पीएम मोदी के 'मन की बात' जैसा ही कुछ-कुछ है ल‌ेक‌िन ये केजरीवाल का अपने ही स्टाइल में होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की मीडिया टीम काफी समय से एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसका नाम 'टॉक टू एके'(TALK TO AK)कैंपेन रखा गया है। इस अभियान के तहत केजरीवाल आगामी 17 जुलाई को 11 बजे जनता से पहली बार सीधी बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट हो चुकी है तैयार

kejriwal will direct talk to people via talk to ak website
kejriwal
मीडिया टीम ने इसके लिए खास वेबसाइट भी तैयारी की है। यह वेबसाइट है www.talktoak.com, जहां आप केजरीवाल से सीधी बात कर सकेंगे। टॉक टू एके से केजरीवाल जनता के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।

जानकारी के मुताबिक केजरीवाल हर महीने कम से कम एक बार जनता से इस वेबसाइट के माध्यम से बात कर सकेंगे, हालांकि उसकी तारीख निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed