फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal will be live to talk to party workers before mcd election

करारी हार के बाद जागे केजरीवाल, नतीजों के बाद आज पहली बार खास मकसद से होंगे लाइव

Sat, 18 Mar 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
kejriwal will be live to talk to party workers before mcd election
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब विधान सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं से शनिवार शाम को मुखातिब होंगे। सोशल मीडिया पर वह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराश कार्यकर्ताओं में वह जोश भरने की कोशिश करेंगे। पार्टी रणनीतिकार दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर इस कवायद को बेहद अहम मान रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के एक पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने अपील की है कि कार्यकर्ता पंजाब चुनाव में सरकार बनाने लायक सीट न मिलने से निराश न हों। जीत-हार राजनीतिक अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में शनिवार शाम सात बजे इंटरैक्शन विद आप वालेंटियर कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर लाइव होंगे। केजरीवाल की कोशिश होगी कि वह कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करें। जिसके सहारे नगर निगम चुनाव में उतरा जा सके।

पार्टी ने इस कार्यक्रम को दिल्ली के सभी 272 वार्डों में प्रसारण कराने की भी योजना बनायी है। एलईडी और प्रोजेक्टर को इंटरनेट से कनेक्ट करके स्थानीय कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की बात सुनेंगे। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हर वार्ड में प्रोजेक्टर के पास 100-150 लोगों को जुटाने की योजना है।

दूसरे राज्यों में आप के विस्तार पर काम होगा

kejriwal will be live to talk to party workers before mcd election
आम आदमी पार्टी
इससे पूरी दिल्ली में करीब 48 हजार लोग मुख्यमंत्री को सुन सकेंगे। इसमें 18 हजार बूथ इंचार्ज भी शामिल होंगे। इसमें दिल्ली सरकार के दो सालों का कामकाज भी जनता के समक्ष रखे जाएंगे।

दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत आप कार्यकर्ता भी मानकर चल रहे थे कि पंजाब में उनकी सरकार बन रही है। इसी को आधार बनाकर दिल्ली निगम चुनाव की रणनीति भी बनायी जा रही है। पार्टी का मानना था कि पंजाब चुनाव की सफलता से लोगों में बेहतर संदेश जायेगा।

इसके बाद न सिर्फ देश के दूसरे राज्यों में आप के विस्तार पर काम होगा। बल्कि कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास से नगर निगम चुनाव जीतना भी आसान होगा। लेकिन पंजाब के अपेक्षित परिणाम न मिलने से कार्यकर्ताओं में निराशा घर कर रही है।

ऐसे में पार्टी की रणनीति है कि वरिष्ठ नेता बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं से बात करें। इसी के तहत केजरीवाल से कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा। इसके बाद वह बातचीत करने के लिये सोशल मीडिया पर लाइव होंगे। इस दौरान उनकी कोशिश कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed