आमिर की PK पर केजरीवाल ने जनता से पूछे दो सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार हिरानी और आमिर खान की मौजूदा रिलीज फिल्म पीके पर लोगों से दो सवाल पूछे हैं। साथ उन्होंने पीके देखने के बारे में विचार दिया है।
धार्मिक आस्था को लेकर इस शुक्रवार रिलीज हुई आमिर खान फिल्म में धर्म के ठेकेदारों पर जमकर निशाना साधा गया है। हालांकि फिल्म धर्म पर कोई गहन विमर्श नहीं करती, बल्कि विसंगतियों को पर प्रहार करते हुए खत्म हो जाती है।
आमिर खान ने इस फिल्म को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया था, लेकिन अभी तक उनका फिल्म देखने को लेकर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्वीट कर इसे देखने की इच्छा जताई है।
केजरीवाल पीके देखेने जाएंगे या नहीं? जनता तय करेगी!
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर यह जताने की कोशिश की है कि वह अपने अधिकांश नर्णय जनता की मर्जी से लेते हैं। इसलिए उन्होंने आमिर खान की पीके देखने से पहले जनता से पूछ लेना जरूरी समझा। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि पीके कैसी है?
PK कैसी है? आपने देखी? I am planning to go tomo.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2014
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने चंदा इकट्ठा करने का एक नायाब तरीका लॉन्च किया। इसके मुताबिक केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने वाले को पांच सौ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि मलफरमैन ट्विटर पर एक चर्चित ट्रेंडिंग हैशटैग रह चुका है, जिसने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोडे थे। यह केजरीवाल पर आधारित था, जिसमें उनके कई अनोखे पोस्टर शामिल थे।