अगस्ता घूसकांड की राजनीति में कूदे केजरीवाल, एक ट्वीट से दो शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता हेलीकॉप्टर डील मामले में इटली अदालत के फैसले और उस पर शुरू हुई राजनीति में अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट तीर छोड़ दिया है।
ट्वीट में जहां इटली की अदालत के फैसले को घातक बताया है, वहीं कार्रवाई के लिए नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के इंतजार पर सवाल उठाया है। एक तरफ कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है तो दूसरी तरफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर भाजपा और कांग्रेस के मिले होने का शक जाहिर किया है।
Why is the PM silent on Augusta? First BJP spared Vadra, now protecting entire Congress top brass in Augusta?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2016
'गेंद भारत सरकार के पाले में है'
अरविंद केजरीवाल ने कहा है, गेंद भारत सरकार के पाले में है। अब मोदी सरकार किस बात का इंतजार कर रही है। अब भी दोषी कांग्रेस वालों को सजा नहीं देंगे तो शक होगा कि मिले हुए हैं।
रॉबर्ट वाड्रा का ही अभी तक कुछ नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने एक अंग्रेजी और एक हिंदी में किए दो ट्वीट से भाजपा की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कटघरे में खड़ा किया है।
हालांकि केजरीवाल ने सीधे तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष का नाम नहीं लिखा। पर ट्वीट में पुराने हमलों की तरह कहा है कि भाजपा कार्रवाई नहीं करती है तो दोनों पार्टियों के मिले होने पर शक होगा। केजरीवाल ने कहा कि उन पर सीबीआई की रेड कराई जाती है लेकिन कांग्रेसियों के खिलाफ कुछ नहीं किया जाता।
केजरीवाल ने लिखा कि इटली कोर्ट में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, क्या उनकी तुरंत गिरफ्तारी होकर उनसे पूछताछ नहीं होनी चाहिए थी। मुझपे सीबीआई की रेड कराई पर कांग्रेसियों पर रेड नहीं करा रहे।'
Shudn't those named in Italy court order be immediately arrested n interrogated? मुझपे CBI की रेड कराई। पर कोंग्रेसीयों पर रेड नहीं करा रहे?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2016