फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal tweeted on Augusta helicopter deal issue

अगस्ता घूसकांड की राजनीति में कूदे केजरीवाल, एक ट्वीट से दो शिकार

Thu, 28 Apr 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal tweeted on Augusta helicopter deal issue
केजरीवाल

अगस्ता हेलीकॉप्टर डील मामले में इटली अदालत के फैसले और उस पर शुरू हुई राजनीति में अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट तीर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


ट्वीट में जहां इटली की अदालत के फैसले को घातक बताया है, वहीं कार्रवाई के लिए नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के इंतजार पर सवाल उठाया है। एक तरफ कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है तो दूसरी तरफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर भाजपा और कांग्रेस के मिले होने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

'गेंद भारत सरकार के पाले में है'

Kejriwal tweeted on Augusta helicopter deal issue
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI

अरविंद केजरीवाल ने कहा है, गेंद भारत सरकार के पाले में है। अब मोदी सरकार किस बात का इंतजार कर रही है। अब भी दोषी कांग्रेस वालों को सजा नहीं देंगे तो शक होगा कि मिले हुए हैं।

रॉबर्ट वाड्रा का ही अभी तक कुछ नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने एक अंग्रेजी और एक हिंदी में किए दो ट्वीट से भाजपा की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कटघरे में खड़ा किया है।

हालांकि केजरीवाल ने सीधे तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष का नाम नहीं लिखा। पर ट्वीट में पुराने हमलों की तरह कहा है कि भाजपा कार्रवाई नहीं करती है तो दोनों पार्टियों के मिले होने पर शक होगा। केजरीवाल ने कहा कि उन पर सीबीआई की रेड कराई जाती है लेकिन कांग्रेसियों के खिलाफ कुछ नहीं किया जाता।

केजरीवाल ने लिखा कि इटली कोर्ट में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, क्या उनकी तुरंत गिरफ्तारी होकर उनसे पूछताछ नहीं होनी चाहिए थी। मुझपे सीबीआई की रेड कराई पर कांग्रेसियों पर रेड नहीं करा रहे।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed