फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal supports narendra modi in shahi imam case.

मोदी के लिए शाही इमाम से भिड़े केजरीवाल

Fri, 31 Oct 2014 08:10 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal supports narendra modi in shahi imam case.

भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध करते न थकने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक विवादित मामले में उनका समर्थन कर एक बार फिर चौंका दिया है। यही नहीं, आप संयोजक ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया बल्कि उन्हें नजरअंदाज करने वाले को लताड़ भी लगाई।

विज्ञापन


केजरीवाल सोशल मीडिया में अपने आधिकारिक अकाउंट से यह जानी सार्वजनिक की। उन्होंने लिखा कि हम नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे, लेकिन इस एक खास मामले में हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक राजनैतिक पार्टियों आपस में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह से कोई देश के प्रधानमंत्री को नजरअंदाज नहीं कर सकता। इस तरह से उनको नजरअंदाज किए जाने को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही इमाम के खिलाफ मोदी के साथ आए केजरीवाल

Kejriwal supports narendra modi in shahi imam case.

दिल्‍ली में विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी कोई ऐसा कदम नहीं उठाया चाहेगी,‌ जिससे उसका वोट बैंक खिसके। जानकारी के अनुसार पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित सीटें आने में मुस्लिम वोट बैंक का भारी योगदान था।

अब जब फिर से दिल्ली में चुनाव की चर्चाएं गर्म हैं, तब केजरीवाल ने देश में दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम की ओर से एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज करने को लेकर चल रहे ज्वलंत मुद्दे पर अपनी राय दर्ज कराई है। इस मामले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। अब इसका उनके वोट बैंक पर क्या असर पड़ेगा, इसका अंदाजा चुनाव होने के बाद ही लगेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed