केजरीवाल ने अरुण जेटली और परिजनों के खातों की मांगी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनके परिजनों के बैंक खातों की जानकारी मांगी है। इसके लिए केजरीवाल ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर विवरण पेश करने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री जेटली एक समय में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष थे। केजरीवाल ने उन पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।
केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के बयान के बाद जेटली ने केजरीवाल सहित छह लोगों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। उन्होंने मुआवजे के लिए हाईकोर्ट में भी मुकदमा दायर कर रखा है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने केजरीवाल की अर्जी खारिज कर दी थी
जेटली का आरोप था कि केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनकी मानहानि की और झूठा बयान देकर उन्हें और डीडीसीए को बदनाम किया।
मानहानि के मामले में जेटली ने केजरीवाल के साथ कुमार विश्वास, संजय सिंह, राघव चड्ढा, आशुतोष और दीपक वाजपेयी को आरोपी बनाया है। पेश मामले की सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 जनवरी 2017 को केजरीवाल की अर्जी खारिज कर दी थी।
कोर्ट ने कहा था कि वह मामले की सुनवाई को लटकाना चाहते हैं। अदालत ने मानहानि मामले में आरोप तय करने के लिए 25 मार्च की तारीख तय की है। केजरीवाल सहित अन्य सभी आरोपियों को उस दिन हाजिर रहने का निर्देश दिया है।