{"_id":"5b945b63867a557f233457a8","slug":"kejriwal-says-yashwant-and-shatrughan-sinha-contest-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत से बोले केजरीवाल, आप जैसे अच्छे लोग चुनाव नहीं लड़ेगें तो फिर कौन लड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत से बोले केजरीवाल, आप जैसे अच्छे लोग चुनाव नहीं लड़ेगें तो फिर कौन लड़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Sep 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल, शत्रुघ्न और यशवंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चल रही थी उसी दौरान वरिष्ठ बागी नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा नोएडा में आप की रैली में केंद्र-भाजपा को कोस रहे थे। इस रैली में आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें। केजरीवाल ने दावा किया कि शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है। यशवंत ने हालांकि केजरीवाल के चुनाव लड़ने के आग्रह का तो जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी तारीफ जरूर की और उन्हें एक प्रकाश पुंज की तरह बताया।
विज्ञापन
वरुण के शामिल न होने पर भी अटकलें
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से वरुण गांधी, बीएस येदियुरप्पा भी नदारद रहे। येदियुरप्पा ने परिवार में कार्यक्रम में व्यस्त रहे। हालांकि वरुण की गैरमौजूदगी ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है। पहले भी दो अहम बैठकों में वह नहीं पहुंचे थे। इससे उनके पार्टी छोड़कर कांग्रेस या किसी अन्य दल में शामिल होने के कयास लग रहे हैं।
विज्ञापन